Friday, July 24, 2026
Latest:
Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर CM धामी ने शोक किया व्यक्त,मनमोहन सिंह का जीवन रहा राष्ट्र सेवा के प्रति रहा समर्पित – CM


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय मनमोहन सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *