Friday, October 23, 2026
Latest:
Uncategorized

आम आदमी पार्टी के मेयर उम्मीदवार का दावा,जनता ने बनाया मेयर तो देहरादून की जनता के लिए करेंगे कई बड़े काम


 

देहरादून। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की यदि वे मेहर पद पर जीत हासिल करते हैं तो देहरादून के सर्वांगीण विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करेंगे ।

उन्होंने कहा कि वे देहरादून में पलें बड़े और यही की गलियों में खेल कर बड़े हुए हैं इसलिए देहरादून की गली गली से वाकिफ है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाते हुए कहा कि जिस प्रकार से शहर की कॉलोनी और मोहल्ले में आए दिन वारदात हो रही है वह काफी चिंताजनक है इसके लिए शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बहुत आवश्यकता है ।

 

उन्होंने कहा कि यदि वे जीत दर्ज करते हैं तो शहर में 5 लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे ।

वहीं पार्किंग की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके लिए 100 वार्ड में 100 गाड़ी हेतु फ्री पार्किंग जोन का निर्माण भी किया जाएगा। इस प्रकार 10000 कार पार्किंग खड़ी करने की समस्या का समाधान भी होगा।

रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि यही नहीं उनकी प्राथमिकताओं में कूड़ा निस्तारण की बात भी पुरजोर तरीके से उठाई गई है उन्होंने कहा कि उन्हें मंडी समिति में अध्यक्ष होने के नाते इस बात का पूरा तजुर्बा है कि किस तरीके से कूड़ा निस्तारण पर काम किया जा सकता है उन्होंने वहां पर रहते हुए भी ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर मशीन लगवाई थी और अब वह एक बार फिर यदि जीत कर आते हैं तो कूड़ा निस्तारण के लिए ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर लगाकर शहर वासियों एवं किसानों को मुफ्त खाद मुहैया कराने का काम करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने युवाओं महिलाओं पुरुषों सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यह भी कहा कि जहां जहां भी मोहल्लों आदि में पार्क की सुविधा है वहां पर व्यायाम शालाएं,(जिम) फिजियोथैरेपी, योगा सेंटर आदि की सुविधा निशुल्क दी जाएगी जिससे कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और प्रेरित हो।

उन्होंने कहा यही नहीं वे किन्नर समाज के लिए भी कार्य करना चाहते हैं जिसके लिए वह चाहते हैं कि एक ऐसा काम्प्लेक्स तैयार किया जाए जहां पर किन्नर समाज को कम किराए पर दुकान महिया कराई जाए और वह अपना पैरों पर खड़े होकर स्वावलंबी बन सके और अलग-अलग कार्य कर सके।

रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि अब तक की नगर निगम के कार्यकाल में भाजपा और कांग्रेस के मेयर रहे हैं जिन्होंने सिर्फ अब तक फीते काटने और लोगों के घरों में जाकर हैप्पी बर्थडे के केक काटने का ही काम किया है लेकिन अब देहरादून को एक ऐसा मेयर चाहिए जो जमीनी स्तर पर कम करें और दिखाएं की मेयर के काम क्या होते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी जसवीर सिंह प्रशांत कश्यप विपिन खन्ना शरद जैन आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *