Friday, July 24, 2026
Latest:
Uncategorized

पीएम मोदी से मिले उत्तराखंड के चार धामों के तीर्थपुरोहित,सांसद अनिल बलूनी भी रहे मौजूद


देहरादून।  गढ़वाल से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि आज उत्तराखंड के चारों धामों के पुरोहितों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री के साथ भेंट की । पुरोहितों ने उन्हें धामों के कपाटोद्घाटनों हेतु आमंत्रित किया । पुरोहितगणों ने प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट किया कि ऑलवेदर रोड के निर्माण,धामों के सुंदरीकरण की योजनाओं और यात्री सुविधाओं हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से धामों की भव्यता बढ़ी हैं । पुरोहितों ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन से हमारे धाम सनातन मान्यताओं के अनुरूप निखर रहे हैं । पौराणिक परंपराओं की पुनर्स्थापना का यह स्वर्णिम युग है। हमारे आराध्य आपको शक्ति दें, आपके नेतृत्व में भारत विकसित भारत के सिंहासन पर विराजित हो। तीर्थ पुरोहित पंडित भास्कर डिमरी, अशोक सेमवाल, पं अजयपुरी, दिवाकर उनियाल, डॉक्टर प्रदीप सेमवाल, सतीश लखेड़ा एवं लक्ष्मी नारायण जुगरान प्रमुख थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *