Friday, July 24, 2026
Latest:
Uncategorized

देवप्रयाग विधायक कंडारी की मुहिम लाई रंग,सीएम धामी की घोषणा हुई पूरी


देहरादून। टिहरी जनपद के राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी नैख़री में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस बनाए जाने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा घोषणा की गई थी कि राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी नैख़री को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बनाया जाएगा,जिसको लेकर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पुरी हो गई है,शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 में 1 जुलाई से नैख़री में कैम्पस की शुरूआत होने जा रही है। कैंपस की शुरूआत होने ये साथ डारेक्टर भी नैख़री में बैठेंगे। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा की गई घोषणा के तहत नैख़री में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस 1 जुलाई से खुलने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है,तो वहीं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया है। विधायक कंडारी का कहना है कि यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है की नैख़री में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस 1 जुलाई से शुरू हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *