Uncategorized

एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जुड़ेगा देहरादून एयरपोर्ट, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो शुरू करेंगी नई सेवाएं


देहरादून एयरपोर्ट से जल्द ही नोएडा के जेवर एयरपोर्ट (एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट) और नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए पहली बार सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। यह कनेक्टिविटी इस विंटर शेड्यूल से लागू होगी, जिसके लिए विमानन कंपनियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को आवेदन भेज दिए हैं।

इंडिगो एयरलाइंस पहली बार जेवर एयरपोर्ट के लिए 180 सीटर विमान से उड़ान शुरू करेगी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून से पहली बार तीन प्रमुख शहरों—बंगलूरू, अहमदाबाद और नवी मुंबई—के लिए उड़ानें संचालित करेगी। इन उड़ानों को अभी डीजीसीए की मंजूरी मिलनी बाकी है, जिसके बाद टिकट बिक्री और अन्य प्रक्रियाएं शुरू होंगी।

बता दें कि जेवर एयरपोर्ट 29 सितंबर और नवी मुंबई एयरपोर्ट 30 सितंबर से संचालन शुरू करने जा रहे हैं। इनसे दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रीभार का दबाव कम होगा और देहरादून एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट से इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और एलायंस एयर कुल 12 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस पांचवीं एयरलाइन होगी जो यहां से सेवाएं शुरू करेगी, जिससे यात्रियों के लिए और विकल्प उपलब्ध होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *