Friday, July 24, 2026
Latest:
Uncategorized

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ से बढ़ी सीएम धामी की सियासी धमक


उत्तराखंड दौरे के दो दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोशल मीडिया पर खुलकर तारीफ की, जिससे सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। शाह ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में निवेश लाना कठिन होता है, लेकिन धामी सरकार ने यह असंभव कार्य कर दिखाया है।

शनिवार को रुद्रपुर में आयोजित एक लाख करोड़ रुपये के निवेश उत्सव में शामिल होकर शाह ने धामी की कार्यशैली की सराहना की थी। अब सोमवार को उनकी फेसबुक पोस्ट ने यह संकेत दिया कि धामी न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी हैं, बल्कि शाह का भरोसा भी उन पर गहरा हुआ है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शाह की यह पोस्ट पार्टी के अंदर और बाहर धामी की मजबूत होती पकड़ को दर्शाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *