Uncategorized

नकरौंदा में 205 मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित – Apnu Uttarakhand


देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में भट्ट क्लीनिंक और निर्माण क्लासेज, प्रसाद फार्म निकट रेलवे लाईन, नकरौंदा, देहरादून में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 205 पुरुष और महिला रोगियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों को परामर्श दिया और कई आवश्यक जांचें जैसे ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि निःशुल्क की गईं। साथ ही रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के हृदय रोग विभाग के डॉ. जयकृत चौधरी, मेडिसिन विभाग के डॉ. हिमांशु कुकरेती व डॉ. यश अग्रवाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. राशि वाष्णेय, शिशु एवं बाल रोग विभाग के डॉ. ऋषभ यादव, नाक कान गला रोग विभाग की डॉ. आशिमा नागपाल, त्वचा रोग विभाग की डॉ. हिमानी राठी, दन्त रोग विभाग की डॉ. हिमानी पैन्युली, हड्डी रोग विभाग से डॉ. शुभांशु एवं सर्जरी विभाग से डॉ. तुषार कौरा ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर का नकरौंदा, प्रसाद फार्म, शिवपुरम, विष्णुपुरम एवं नाग मन्दिर क्षेत्रों के 205 रोगियों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर बालाजी फाउन्डेशन के संस्थापक डॉ. नरेश प्रसाद भट्ट ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज सदैव समाज के कमजोर वर्गों के लिए सदैव समर्पित रहे हैं, यह शिविर भी उसी सेवा भावना का प्रमाण है।

इस शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान, बालाजी फाउन्डेशन के संस्थापक डॉ. नरेश प्रसाद भट्ट, पुष्पा गैरोला, आशा देवी, देव सिंह नेगी, धर्मानन्द पोखरियाल और विजय मिश्रा का विशेष योगदान रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *