उत्तराखंड से बड़ी खबर

नरेंद्र मोदी ने महेंद्र भट्ट को भेजा पत्र,पत्र के माध्यम से दी शुभकामनाएं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पत्र के माध्यम से जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी। जिस पर महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में महेंद्र भट्ट को शुभकामनाएँ  देते हुए कहा की ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन आरोग्य, दीर्घायु और समृद्धि से पूर्ण हो। आपके पुण्य कर्मों से कीर्ति अर्जित हो और समाज और राष्ट्र के कल्याण में आपका योगदान निरंतर बढ़े। पीएम ने कहा की अमृत काल में भारत के विकास के संकल्प को साकार करने में आपकी भागीदारी महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगी। आपके अनुभव, सेवा और समर्पण से राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे—इसी कामना के साथ आपके सुखद भविष्य की शुभेच्छा करता हूं।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देने पर धन्यवाद दीया। भट्ट ने अपने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप की ओर से मेरे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भेजी गई आत्मीय शुभकामनाएँ मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावनात्मक रूप से प्रेरणादायक हैं। यह केवल एक शुभकामना नहीं, बल्कि एक ऐसे नेतृत्वकर्ता का आशीर्वाद है, जिनकी दृष्टि, संकल्प और कर्म से भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *