चमोली

भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, गैरसैंण सत्र की तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैंण पहुंचे, जहां हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

गैरसैंण स्थित ग्रीष्मकालीन राजधानी में विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त तक चलेगा। इसी बीच मौसम विभाग ने भी 22 अगस्त तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे सत्र के दौरान आवाजाही और व्यवस्थाओं में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। खासकर सड़क मार्ग से गैरसैंण की यात्रा चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

विधानसभा सचिवालय ने सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सचिवालय से अधिकारी और कर्मचारी रविवार और सोमवार को गैरसैंण के लिए रवाना होंगे। विधानसभा सचिवालय की एक टीम पहले ही पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी टीम रविवार को रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *