Uncategorized

उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का आकलन करेगी केंद्र की सात सदस्यीय टीम, राज्य सरकार तैयार कर रही प्रस्ताव


उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की एक सात सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम जल्द ही प्रदेश का दौरा करेगी। वहीं, मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य सरकार भी आपदा से संबंधित नुकसान का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को 25 अगस्त तक आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर एक समेकित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से गठित टीम में संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में चीफ इंजीनियर, निदेशक, उपनिदेशक समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। यह टीम धराली, स्यानाचट्टी, पौड़ी, थराली समेत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों की ओर से टीम को क्षेत्र में हुए नुकसान की पूरी जानकारी दी जाएगी।

टीम की रिपोर्ट और राज्य सरकार के प्रस्ताव के आधार पर केंद्र सरकार उत्तराखंड के लिए आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा करेगी। फिलहाल कुछ विभागों ने अपनी रिपोर्टें दे दी हैं और बाकी की रिपोर्टें आने के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर केंद्र को भेजा जाएगा। टीम का दौरा इस प्रस्ताव की पुष्टि करने और जमीनी हकीकत को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *