Uncategorized

प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे उत्तराखंड को राजस्थान सरकार की 5 करोड़ की राहत, सीएम भजन लाल शर्मा ने जताई संवेदना


उत्तराखंड में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा को देखते हुए, राजस्थान सरकार ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि उत्तराखंड सरकार को प्रदान की है। यह राशि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत, बचाव, और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा। अपने पत्र में उन्होंने कहा, इस प्राकृतिक आपदा के कठिन समय में हम उत्तराखंड के लोगों की पीड़ा को अपनी ही पीड़ामानते हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि राजस्थान के निवासी इस संकट की घड़ी में उत्तराखंड के भाइयों-बहनों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण होगा।

इस मानवीय सहायता पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है और कहा कि इस सहयोग से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *