Uncategorized

हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, असम के सीएम ने नारायणी शिला में की पूजा – Apnu Uttarakhand


 

हरिद्वार, 21 सितंबर: पितृपक्ष की अमावस्या पर शनिवार को हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और नारायणी शिला में विधिवत तर्पण व पिंडदान कर पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही और पूरा वातावरण श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं से सराबोर नजर आया।

इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने नारायणी शिला में पिंडदान कर पितरों को तर्पण अर्पित किया। बताया गया कि वह हर वर्ष इस विशेष अवसर पर यहां आकर तर्पण करते हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की है। हरिद्वार पुलिस ने सुबह 6 बजे से मेला समाप्त होने तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू कर दिया है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को गड्ढा पार्किंग व बैरागी कैंप पार्किंग में रोका गया है, जबकि छोटे वाहनों के लिए गड्ढा पार्किंग और रोड़ीबेलवाला मैदान निर्धारित किया गया है। वहीं, बिजनौर व नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को भी बैरागी कैंप में पार्क किया जा रहा है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तुलसी चौक से देवपुरा चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा चिन्हित मार्गों और पार्किंग स्थलों के चलते श्रद्धालुओं को सुविधा मिली और धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्वक संपन्न हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *