Friday, July 24, 2026
Latest:
Uncategorized

विश्व हृदय दिवस पर “कीप द बीट, लव योर हार्ट” थीम पर रंगारंग और शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन


देहरादून,— विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में “कीप द बीट, लव योर हार्ट” थीम पर एक भव्य रंगारंग और शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. तनुज भाटिया की ओर से स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व हृदय दिवस के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस हर साल 29 सितंबर को पूरे विश्व में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जनजागृति लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इसके पश्चात सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के निदेशक डॉ. मनोज गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में कैथलैब स्टाफ भूपेन्द्र लिंबू ने गिटार पर मधुर धुनों के साथ सुरमयी गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। सीसीयू एवं डे केयर स्टाफ की सदस्य संध्या व उनकी टीम ने गढ़वाली गीतों पर शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके बाद रिवाइव हार्ट फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई “क्लीनिकल कोशियन्स इन कार्डियोलॉजी” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. डॉ. तनुज भाटिया की देखरेख में हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हृदय रोगों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण था — मानव पुतले (मैनिक्विन) के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में सीपीआर (CPR) तकनीक का प्रदर्शन, जिसे हृदय रोग विशेषज्ञों ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से समझाया।

कार्डियक एचडीयू स्टाफ ने भी अपने रंगारंग समूह नृत्य से समां बांध दिया। इसके बाद 13 वर्षीय अनुष्का जोशी ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से आर्टिस्टिक योगा का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सभी को चकित कर दिया। वहीं डॉ. अनामिका ने योग और ध्यान के महत्व पर उपयोगी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के समापन पर प्रो. डॉ. तनुज भाटिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की सफलता में हृदय रोग विभाग के डॉक्टरों और स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन का दायित्व सिमरन अग्रवालऔर कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ समन्वयक तनमय भटनागर ने कुशलता से निभाया।

इस अवसर पर डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. ललित कुमार वाष्णेय, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. निधि जैन, डॉ. आर. के. वर्मा, डॉ. नारायण जीत, डॉ. संजय साधु और डॉ. भावना प्रभाकर भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *