Uncategorized

नशे में हादसा करने वाले थानाध्यक्ष सस्पेंड, IG गढ़वाल ने दिए सख्त निर्देश – Apnu Uttarakhand


देहरादून में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले एक पुलिस अधिकारी की लापरवाही ने पूरे महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बीती 1 अक्टूबर की रात, राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने नशे की हालत में तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद शैंकी कुमार मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो देखते ही देखते तूल पकड़ने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को सस्पेंड कर दिया। मेडिकल जांचमें शराब के नशे की पुष्टि होने के बाद राजपुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

इसके साथ ही कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को नया राजपुर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद एसएसपी कार्यालय में सभी SHO (स्टेशन हाउस ऑफिसर) और CO (सर्कल ऑफिसर) रैंक के अधिकारियों की आपात बैठकबुलाई गई।

इस मामले में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अब से किसी भी थाने या चौकी के इंचार्ज की नियुक्ति से पहले उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके तहत सभी SHO, SO और CO की कार्यप्रणाली, आचरण और व्यवहार पर आधारित रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसे आईजी कार्यालय को सौंपना अनिवार्य होगा।

इस रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों की तैनाती तय की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और जनता का पुलिस पर विश्वास कायम रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *