Friday, July 24, 2026
Latest:
Uncategorized

स्वाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय स्थापना को मंजूरी, जल्द शुरू होगा संचालन – Apnu Uttarakhand


चमोली जिले के स्वाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिये मैं लगातार प्रयासरत था। मुझे आप सभी को बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की ओर से स्वाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति के बाद अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भी इसके लिए निर्देश पत्र जारी कर दिया है।

अब वो दिन दूर नहीं जब हमारे सैनिक बाहुल्य क्षेत्र स्वाड़ में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होगा और यह विधालय स्वाड़ सहित आस पास के क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अहम भूमिका निभाएगा। स्वाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिये वर्षों से अथक प्रयास कर रहे सभी लोग साधुवाद के पात्र हैं, मैं उनका भी आज अभिनंदन करता हूँ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *