Friday, July 24, 2026
Latest:
Uncategorized

डाइट कल्चरल मीट “कौथिग – 2025” का समापन,जानिए किस डायट का क्या रहा प्रदर्शन


देहरादून।  राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून इंटर डाइट कल्चरल मीट “कौथिग – 2025” का सफल समापन हुआ।  राज्य स्तरीय इंटर डाइट कल्चरल मीट “कौथिग – 2025” का दूसरा दिन विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। 13 एवं 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी डाइट देहरादून द्वारा की गई।

दूसरे दिन की शुरुआत डाइट नैनीताल की लोकनृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके उपरांत विभिन्न जिलों के डाइट प्रशिक्षुओं ने भारत के अलग-अलग राज्यों — हिमाचल, गुजरात, नागालैंड, उत्तराखंड आदि — के लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

लोकनृत्यों के पश्चात स्वरचित बाल कविताओं की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें शिक्षण के साथ-साथ सृजनात्मकता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

कार्यक्रम में लोकगायिका रेखा उनियाल एवं पद्मश्री माधुरी बर्थवाल द्वारा प्रस्तुत गीतों ने वातावरण को लोकसंगीत की मधुर धुनों से गुंजायमान कर दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —

नृत्य नाटिका: प्रथम – डाइट टिहरी, द्वितीय – डाइट देहरादून, तृतीय – डाइट चमोली

पारम्परिक लोक नृत्य: प्रथम – डाइट रुद्रप्रयाग, द्वितीय – डाइट उत्तरकाशी, तृतीय – डाइट देहरादून

स्वरचित बाल कविता: प्रथम – डाइट देहरादून, द्वितीय – डाइट उत्तरकाशी, तृतीय – डाइट बागेश्वर

कक्षा 3 से 8 के नाटक: प्रथम – डाइट चमोली, द्वितीय – डाइट पौड़ी, तृतीय – डाइट देहरादून

उत्तराखंड के लोक वाद्य यंत्र: प्रथम – डाइट टिहरी, द्वितीय – डाइट बागेश्वर, तृतीय – डाइट पौड़ी

अन्य सभी प्रतिभागी डाइट्स को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

निर्णायक मंडल में पद्मश्री माधुरी बर्थवाल, रेखा धस्माना, गिरीश सुंदरियाल, अजय जोशी एवं संगीता ढोंडियाल सम्मिलित रहे। सभी निर्णायकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल रहीं। कार्यक्रम का समापन उनके प्रेरणादायक संबोधन तथा डाइट देहरादून की प्राचार्य हेमलता गौड़ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *