दो उपनल कर्मियों के निधन की सामने आई वजह,सड़क हादसे में घायल उपनलकर्मी को लेकर भी आया अपडेट
देहरादून। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा दिनांक 10 11.2025 से परेड ग्राउंड में प्रचलित धरना कार्यक्रम प्रचलित है। विगत में हुए दो उपनल कर्मचारीयों के निधन एवं एक घायल कमर्चारी को लेकर यह बात प्रचारित की जा रही है कि उपरोक्त उपनलकर्मीयो की धरनास्थल में तबीयत खराब होने एवं अस्पताल ले जाते हुए निधन होने तथा धरना स्थल से जाते समय मनीमाई मन्दिर पर एक्सीडेंट होने तथा जोलीग्रान्ट में भर्ती कराया गया।
उक्त संबंध में जानकारी मे आया है सुरेन्द्र कुमार, जल विद्युत निगम लिमिटेड देहरादून में उपनल के माध्यम से नियुक्त थे ,का दिनांक 10-11-2025 को इंद्रेश अस्पताल में मृत्यु हो गई थी, ज्ञात हुआ है कि सुरेंद्र कुमार को कुछ दिनों पूर्व करंट लगा था जिसके बाद वह इंद्रेश अस्पताल में भर्ती रहे। वहीं उपनलकर्म नीलम डोभाल पत्नी राजीव डोभाल निवासी 3/8 एकता बिहार सहस्त्रधारा रोड देहरादून जो कि जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में उपनल के माध्यम से कार्यरत थी कि दिनांक 16/11/2025 को घर में गृह कार्य करते हुए मृत्यु हो गई थी। उक्त के अतिरिक्त प्रवीण बोरा पुत्र बी.एस बोरा निवासी पदम चौक निकट शिव मंदिर गुल्लर घाटी रोड बलावाला, थाना रायपुर देहरादून (9997414670), जो कि बजट अधिकारी सचिवालय के साथ वाहन चालक के पद पर नियुक्त है, का कल दिनांक 17.11.2025 को जॉलीग्रांट की तरफ से अपने घर की ओर बाइक से आते समय लगभग 17:00 बजे मणीमाई मंदिर के पास एक्सीडेंट हुआ था,जो वर्तमान में जौलीग्रांट अस्पताल में आईसीयू में उपचाराधीन है।
