Friday, October 23, 2026
Latest:
Uncategorized

CM Dhami ने सुना PM Modi के ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड, कहा – नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण सुना।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और उनके अभिनव प्रयासों को देश-दुनिया के सामने लाने का सशक्त माध्यम बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार ‘मन की बात’ के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहकर ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया है। नशा मुक्त युवा ही सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। PM के इस आह्वान से युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के गौरवशाली इतिहास और विरासत को नई पीढ़ी तक रोचक तरीके से पहुंचाने के लिए हो रहे प्रयासों का भी जिक्र किया, जो युवाओं में अपनी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से PM मोदी के संदेशों को जीवन में आत्मसात कर नशा मुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मदन कौशिक, भरत चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड आज पूरे देश ने सुना। देहरादून के कुंवावाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के बाद सीएम धामी ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में लोगों की भागीदारी का मंत्र है।

सीएम ने खासतौर पर पीएम मोदी के नशा मुक्त भारत के आह्वान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की असली नींव है। साथ ही पीएम द्वारा देश की विरासत को युवाओं से जोड़ने के प्रयासों की भी सराहना की।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *