दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 31 जुलाई को होगी मतगणना – Apnu Uttarakhand
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की दूसरे चरण को लेकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई अब निर्वाचन आयोग के की ओर से पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां की जा रही है 31 जुलाई को पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना होनी है।
पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था पहले चरण के लिए 24 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है पहले चरण में जहां 68 रिकॉर्ड किया था। तो वहीं दूसरे चरण में 70 मतदान हुआ है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल का कहना है कि जिस तरीके से पहले और दूसरे चरण में मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है उससे कहा जा सकता है कि मतदाताओं में पंचायत चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया है।
