Friday, July 24, 2026
Latest:
Uncategorized

इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 692 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू – Apnu Uttarakhand


देहरादून, उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 692 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने मंगलवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष शिक्षकों के विरोध के चलते सरकार ने यह भर्ती स्थगित कर दी थी।

बीते 23 जुलाई को कैबिनेट बैठक में राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली में तीन प्रमुख संशोधन किए गए। अब प्रवक्ता और एलटी कैडर में 15 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक आवेदन के पात्र होंगे। साथ ही एलटी कैडर में 15 वर्ष की निरंतर सेवा करने वाले शिक्षक भी इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। आयु सीमा को भी 50 वर्ष से बढ़ाकर 55 वर्ष कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, नॉन-बीएड अभ्यर्थियों को भी पात्रता दी गई है। इन संशोधनों से बड़ी संख्या में योग्य शिक्षकों को प्रधानाचार्य पद के लिए अवसर मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *