Uncategorized

कल खुलेगा 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा, वेबसाइट पर भी जारी होंगे नतीजे – Apnu Uttarakhand


उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले दो चरण शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं और अब 31 जुलाई को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी जिलों में मतगणना स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है और इस बार चुनाव परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे।

दूसरे चरण के चुनाव में राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के बावजूद मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कुल मतदान प्रतिशत 70 दर्ज किया गया, जिसमें 65.50% पुरुष और 74.50% महिला मतदाता शामिल रहे। यह महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। सोमवार को सुबह 8 बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों में 4709 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। इस चरण में कुल 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ देहरादून और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी जोरदार वोटिंग देखी गई। कई मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

अब तक के दोनों चरणों में कुल 32,580 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। पहले चरण में 17,829 और दूसरे चरण में 14,751 उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटियों में बंद हो चुका है। मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले चरण में मतदान प्रतिशत 68 रहा, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 69.59% था। इस बार कुल मतदान प्रतिशत थोड़ा कम रहने का अनुमान है, लेकिन महिलाओं की भागीदारी ने चुनाव को खास बना दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *