Uncategorized

वैभव जैन ने नीट पीजी में हासिल की 3426वीं रैंक – Apnu Uttarakhand


श्रीनगर के होनहार छात्र वैभव जैन ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से हर मंजिल पाई जा सकती है। वैभव ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नीट पीजी परीक्षा में 3426वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।

वर्ष 2024 में वैभव ने एसबीकेएस मेडिकल कॉलेज, बड़ौदा से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों बधाइयों के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वैभव श्रीनगर के व्यवसायी पंकज जैन और ममता जैन के पुत्र हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

परिवार और परिचितों का कहना है कि वैभव की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए गर्व का विषय है, बल्कि शहर और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *