Uncategorized

शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की अहम बैठक,कई बिंदुओं पर बनी सहमति


देहरादून।  राजकीय शिक्षक संघ जनपद देहरादून कार्यकारिणी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय मयूर विहार के सभागार में आयोजित की गई है। जिसमें जनपद कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी और सभी 6 ब्लॉकों के अध्यक्ष/ मंत्री उपस्थित थे। बैठक में निम्न बिन्दुओं पर कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया। बैठक के बाद  मुख्य शिक्षा अधिकारी से निम्न बिंदुओं परभी वार्ता हुई।
1. शिक्षकों के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण तत्समय किया जाए।
2. जनपद के अंतर्गत कनिष्ठ वरिष्ठ वेतन विसंगति के प्राप्त प्रकरणों पर इसी माह कार्यवाही की जाए।
3. चयन एवं स्थायीकरण के पात्र शिक्षकों के प्रकरण मई 2026 तक भेजने में ब्लॉक कार्यकारिणी से सहयोग की अपेक्षा की गई।
4. कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा कर संघनिष्ट शिक्षकों को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया।
5. 23 मई 2026 को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तिथि तय की गई।
6. पिछली कार्यकारिणी द्वारा आय व्यय प्रस्तुत किया गया।
7. प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर वार्षिक सदस्यता शुल्क अविलम्ब ग्रहण करवाने के निर्देश ब्लॉक कार्यकारिणी को दिये गये।
8. विभागीय आदेशों, शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक कार्यों में शिक्षकों की सहभागिता तथा शिक्षकों पर बढ़ते अतिरिक्त कार्यभार पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षण कार्य में व्यवधान का विरोध किया जाएगा।
9. विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, संसाधनों एवं शिक्षण वातावरण से संबंधित समस्याओं पर विभाग को अवगत कराया जाएगा।
10. शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय रणनीति बनाई जाएगी।
12. आगामी शैक्षिक सत्र एवं संगठनात्मक गतिविधियों / कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। उक्त बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष झल्डियाल और संचालन जनपद मंत्री अर्जुन पंवार द्वारा किया गया।
बैठक में जनपद कार्यकारिणी के निम्न पदाधिकारियों उपस्थित थे –
1. राजेश गैरोला,उपाध्यक्ष
2. सुषमा खत्री, उपाध्यक्ष महिला
3 . राकेश रौथाण, संयुक्त मंत्री
3. भारती प्रकाश, महिला संयुक्त मंत्री
4. देवेंद्र सगोई, संगठन मंत्री
5. अर्चना गार्ग्य, महिला संगठन मंत्री
6. सुनील कुमार, आय व्यय निरीक्षक

ब्लॉक अध्यक्ष- मंत्री
1. सुधीर कान्ति सोरना अध्यक्ष विकासनगर
2. चण्डी प्रसाद नौटियाल मंत्री विकासनगर
3. सोहन लाल मंत्री चकराता
4. अनिल राणा अध्यक्ष कालसी
5. आशीष डबराल मंत्री कालसी
6. कमल किशोर मिश्रा अध्यक्ष सहसपुर
7. राघवेन्द्र नारायण मंत्री सहसपुर
8. रामेन्द्र राणा अध्यक्ष रायपुर
9. नवीन पुण्डीर मंत्री रायपुर
10. संजय नैथानी अध्यक्ष डोईवाला
11. ममराज चौहान मंत्री डोईवाला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *