Uncategorized

नियमों के पेंच में फंसे प्रमोशन,38 साल की सेवा में नहीं मिला प्रमोशन


देहरादून। उत्तराखंड सूचना विभाग में एक तरफ जहां बड़े स्तर पर प्रमोशन हो रहे हैं, वही दूसरी तरफ कुछ कार्मिक ऐसे भी हैं, जो अपने प्रमोशन के लिए सालों से इंतजार कर रहे है। सूचना विभाग के सहायक लेखाकार कीर्ति सिंह पंवार और राकेश धीवान जो लेखा संवर्ग के कार्मिक है,उनको प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है।
खास बात ये है कि दोनों कार्मिक राज्य गठन से पहले के सूचना विभाग में सेवाएं दे रहे है। राज्य गठन के बाद जो भी कार्मिक प्रमोशन की पात्रताएं पूरी कर रहे हैं,उनके तो प्रमोशन हो रहे है,लेकिन कीर्ति सिंह पंवार और राकेश धीमान को प्रमोशन का लाभ इस लिए नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि प्रमोशन को लेकर जो नियमावली बनाई गई है,उसमें दोनों कार्मिक फिट नहीं बैठते है। राज्य सरकार द्वारा सहायक लेखाकार की भर्ती के लिए जो नियमावली बनाई गई है,उसमें दोनों कार्मिक फ़ीट नहीं बैठ पा रहे हैं। हालांकि पदोन्नति से वंचित रखे जाने के कारण सूचना विभाग ने वन टाइम सेटलमेंट के रूप में शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नियमों के पेंच में फंसने के कारण दोनों कार्मिक मायूस नजर आते हैं। कीर्ति पंवार को सूचना विभाग में 38 साल की सेवा हो चुकी है और एक बार भी प्रमोशन नहीं मिला है,वहीं दूसरी तरफ राकेश कुमार धीमान 35 साल की सेवा सूचना विभाग में हो चुकी है। ऐसे में देखना यहीं होगा कि क्या बिना प्रमोशन के दोनों कर्मचारी सूचना विभाग से सेवानिवृत्त होते हैं या फिर सरकार वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए दोनों कार्मिकों को प्रमोशन को तोहफा देती है।
प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी जो इस विभाग के विभागीय मंत्री भी है अपनी कार्यशैली के जाने जाते है। देखना होगा कि क्या इस मामले में मुख्यमंत्री धामी ऐसा कोई निर्णय लेते है, जिससे इन दोनों कार्मिको के साथ न्याय हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *