Wednesday, August 26, 2026
Uncategorized

राजकीय शिक्षक संगठन के चुनाव में 33 शिक्षकों ने कराया नामांकन,कई माइनों में इस बार का चुनाव होने जा रहा है खास


देहरादून। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संगठन के प्रांतीय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पुरी हो गयी है। 5 पदों के लिए 33 शिक्षकों ने नामांकन कराया है,अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर 7 , महामंत्री पद पर भी 7,संयुक्त मंत्री पद पर 7 और कोषाध्यक्ष पद 8 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है।

 

सभी पदों पर 17 और 18 जुलाई को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी तो वही 19 जुलाई को 11:00 बजे मतदान का परिणाम घोषित किया जाएगा,पहली बार चुनाव में सभी शिक्षकों को मत का अधिकार देने का निर्णय हुआ है, जिसको लेकर प्रांतीय महामंत्री पद पर चुनाव लड़ रहे अंकित जोशी का कहना है कि उनके द्वारा कोर्ट में सभी शिक्षकों को चुनाव में प्रतिभाग करने को लेकर याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने डेलिगेट्स की बजाय सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार देने का फैसला सुनाया था और पहली बार चुनाव में सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार मिला ऐसे में उम्मीद है कि इस बार का चुनाव कई मायनों में खास भी होने वाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *