Thursday, July 9, 2026
Latest:
Uncategorized

CM धामी ने सौरभ बहुगुणा की बढ़ाई जिम्मेदारी,सभी विभागों को मंत्री बहुगुणा के दरबार में लगानी होगी जिम्मेदारी


देहरादून। राजनीति में हर संदेश मंच से नहीं दिया जाता, कभी-कभी एक सरकारी पत्र भी सत्ता के गलियारों में दूर तक संदेश छोड़ जाता है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी एक पत्र इन दिनों उत्तराखंड की राजनीति में चर्चा का विषय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभिन्न विभागों में चल रही 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली जनहितकारी योजनाओं का विवरण और ब्रीफ नोट कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के संज्ञान में लाने को कहा गया है।

धामी कैबिनेट में कई वरिष्ठ और अनुभवी चेहरे हैं। ऐसे में युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा को महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी से जोड़ना मुख्यमंत्री के भरोसे और उनके राजनीतिक प्रबंधन की ओर संकेत करता है। मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड की राजनीति के केंद्र में हैं। सरकार की दिशा, प्राथमिकताएं और अपनी टीम के किस सदस्य की क्षमता का कहां उपयोग करना है, इसकी कमान मजबूती से उनके हाथों में है।

एक सफल कप्तान वही होता है, जो सही खिलाड़ी की क्षमता पहचानकर सही समय पर उसे जिम्मेदारी देता है। सौरभ बहुगुणा को मिलती अहमियत भी मुख्यमंत्री धामी के भरोसे और नेतृत्व शैली की ओर इशारा करती है।

तस्वीर साफ है- कप्तान पुष्कर सिंह धामी हैं, रणनीति धामी की है और सौरभ बहुगुणा उनकी टीम के भरोसेमंद युवा खिलाड़ी के रूप में तेजी से उभर रहे हैं।

राजनीति में जिम्मेदारियां यूं ही नहीं बढ़तीं और भरोसा यूं ही नहीं मिलता। खासकर तब, जब सरकार चुनावी वर्ष की ओर बढ़ रही हो और हर राजनीतिक फैसले के मायने तलाशे जा रहे हों।

फिलहाल इतना तय है- कप्तान धामी हैं, मैदान भी उन्हीं का है और किस खिलाड़ी को कब आगे करना है, यह फैसला भी कप्तान ही कर रहे हैं।

धामी का नेतृत्व और बहुगुणा पर भरोसा.. क्या उत्तराखंड की सियासत में एक नई राजनीतिक केमिस्ट्री आकार ले रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *